Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव-2022 में उत्तराखण्ड को मिला प्रथम पुरस्कार

देहरादून। भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव-2022 के आयोजन में उत्तराखंड को प्रथम पुरस्कार दिलवाने वाले जौनसारी सांस्कृतिक दल ने प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया है।

भुवनेश्वर, उड़ीसा में 19 से 21 मई तक आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव-2022 के आयोजन में उत्तराखंड को प्रथम पुरस्कार दिलवाने वाले जौनसारी सांस्कृतिक दल के नायक कुन्दन सिंह चौहान ने साथी कलाकारों के साथ बुद्धवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पर भेंट कर उनका आभार जताया।

इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भुवनेश्वर, उड़ीसा में राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव-2022 के आयोजन में देश के 24 राज्यों के 650 कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तराखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने भी इसमें प्रतिभाग कर जौनसारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से प्रदेश को प्रथम पुरस्कार दिलवाया जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।

जनजातीय नृत्य महोत्सव-2022 के आयोजन में जौनसारी हाथी नृत्य, हिरन नृत्य, ठोऊडा, हारूल-तांदेय, झैंता एवं रासो नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुती के साथ-साथ प्रदेश को प्रथम पुरस्कार दिलवाने के लिए संस्कृति मंत्री ने टीम लीडर कुंदन सिंह चौहान और उनके दल में शामिल अरविंद राणा, नरेश शाह, राजेश चौहान, गजेंद्र चौहान, शालू नेगी, अंकिता वर्मा, धर्म सिंह चौहान, टीकम सिंह, अर्जुन, सचिन, रागिया भारती, कांसिया वर्मा, रोहित मोड़का, अनूप चांगटा, सपना, मनीषा, ईशा वर्मा, मोनिका, अनुज और नितेश को शुभकामनाएं देते अपेक्षा की कि आगे भी वह इसी प्रकार से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने का काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top