Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

लापरवाही-आज मानसून की तैयारी बैठक में बिजली-पानी के अधिकारी नदारद

देहरादून।सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग कमर कस लें। विभिन्न विभागों की कार्ययोजना पर जानकारी प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि वह पुख्ता इंतजाम के साथ दोबारा उपस्थित हों। वहीं, चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पुख्ता कार्ययोजना प्रस्तुत न करने वाले अधिकारियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बताया कि मानसून सीजन से पहले उन्हें क्या-क्या तैयारी करनी है।

मानसून सीजन में कभी बिजली गुल हो जाती है तो कभी पेयजल की आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस मानसून सीजन में आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रखने व आपदा प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) ने बैठक बुलाई तो ऊर्जा निगम व जल संस्थान के अधिकारी नदारद रहे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा. एसके बरनवाल, प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल आदि उपस्थित रहे।

इंसिडेंट रिस्पान्स सिस्टम के नोडल अधिकारी करें निगरानी

जिलाधिकारी ने इंसिडेंट रिस्पान्स सिस्टम (आइआरएस) के नोडल व दो सह-नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विभागीय स्तर पर बैठक करने के साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए बनाई गई टीम के कार्यो की निगरानी करें। संचार के अभाव वाले क्षेत्रों में वायरलेस सेट की व्यवस्था के साथ ही तहसील स्तर पर टीम गठित करें। संबंधित टीम को समय पर प्रशिक्षित किया भी किया जाए। तहसील स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में रोस्टर के हिसाब से कार्मिकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। यह भी दिए गए निर्देश गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top