Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

विद्युत कर्मी की मौत पर जिला चिकित्सालय में हंगामा, भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार।खंजरपुर रुड़की का रहने वाला 35 वर्षीय हरिराम बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था. बीती देर रात ज्वालापुर स्थित बिजली घर के यार्ड में उसका शव पड़ा मिला।उसके हाथ पर करंट लगने के भी निशान साफ नजर आए. इस सूचना पर तत्काल उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया. परिजन भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

विद्युत कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पर हंगामा किया।परिजन और भीम आर्मी के लोग मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल गुस्साए लोगों का प्रदर्शन जारी है।

परिजनों का कहना था की हरिराम के पीछे पूरा परिवार है। इसलिए उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य को विभाग में नौकरी और विद्युत कर्मी की तरह मुआवजा दिया जाए. हंगामे की सूचना पर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. परिजनों की दोनों मांग पर अफसरों ने हामी नहीं भरी है. इस कारण परिजनों ने शव का पीएम नहीं होने दिया है।

क्या कहते हैं अधिकारी: एसडीओ ज्वालापुर नीरज कुमार का कहना है कि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते अभी पीएम नहीं हो पाया है. हम तो जो सरकारी मुआवजा है उसी के लिए हामी भर सकते हैं. इस मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित विद्युत गृह के यार्ड में बीती रात मृत अवस्था में मिले विद्युत कर्मी के परिजनों ने भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पर हंगामा किया. परिजन और भीम आर्मी के लोग मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।जबतक विद्युत विभाग इन मांगों को नहीं मान लेता परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top