Headline
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार

शहरी विकास मंत्री अब स्मार्ट सिटी के काम की धीमी प्रगति से हुए नाराज,अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

देहरादून।शहरी विकास मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं, कई कार्यों के काम अंतिम चरण अथवा पूर्ण होने पर प्रोत्साहित भी किया। साथ ही जहां वाटर एटीएम लगे हैं, वहां दो दिन के भीतर जागरूकता बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा पूर्व में परेड ग्राउड में निरीक्षण के दौरान घास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच के निर्देश देने के बाद भी कार्यवाही न होने पर क्लास लगाई।

शासकीय आवास पर हुई समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डा अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की स्थिति जानी। बैठक के दौरान डा अग्रवाल ने सिटीजन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। वाटर एटीएम पर अधिकारियों ने बताया की कुल 24 एटीएम अभी तक लगाए गए हैं, जिसका लाभ अभी तक साढ़े पांच लाख लोग ले चुके हैं। बताया की एटीएम में एक रुपए का सिक्का डालने पर 300 एमएल वाटर देता है। इस पर मंत्री ने कहा की गर्मी का दिनों में वाटर एटीएम राहगीरों के लिए औषधि का काम करता है, ऐसे में उन्हें दूर से वाटर एटीएम की जानकारी हो, इसके लिए दो दिन के भीतर साइन बोर्ड लगाया जाए।

डा अग्रवाल ने बैठक में बीती 19 जनवरी को परेड ग्राउंड में निरीक्षण के दौरान घास की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए थे, मगर पांच माह के बाद भी जांच न होने पर डा अग्रवाल ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने जल्द जांच के लिए भी निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top