Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

श्रीनगरवासियों पर चढ़ तिरंगा का रंग, निकाली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बोले कहा, ‘तिरंगा’ हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक

देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न समूचा देश मना रहा है। आजादी के इस महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाये जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का अह्वान किया। इस अभियान के तहत आज श्रीनगर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारम्भ किया। जिसमें श्रीनगर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़़ों छात्र-छात्राओं एवं सशस्त सीमा बल के जवानों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि देशवासियों के लिये इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। उन्होंने कहा कि देश स्वाधीनता दिवस की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है। जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ’हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है।

डॉ0 रावत ने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज ’तिरंगा’ फहराया जायेगा, साथ ही देश-भर में जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने कहा कि गत दिवस उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा फहराने की अपील भी की। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर से राम लीला मैदान तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट कर कृतज्ञता व्यक्त की।

तिरंगा यात्रा में एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, सीएमओ पौड़ी गढ़वाल डॉ0 प्रवीन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर अश्वनी रावत, मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर गिरीश पैन्यूली, मंडल महामंत्री मानव सिंह बिष्ट, विनय घिल्डियाल, जितेन्द्र धिरवाण, बासुदेव कंडारी, प्रमिला भण्डारी, लक्ष्मी रावत, पंकज सती, सुधीर जोशी, आशीष उनियाल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व एसएसबी जवान शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top