Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

समाज की आंखें खोलेगी अभिनेत्री रीना जाधव की फि़ल्म मेरिट एनिमल हंगामा

[ad_1]

कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव में दर्शकों को पसंद आने वाली अवॉर्ड विनिंग हिंदी फि़ल्म मेरिट ऐनिमल अब हंगामा ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार है। अभिनेत्री और निर्मात्री  रीना जाधव की फि़ल्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण सामाजिक समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित करती है कि आजकल माता पिता अपने बच्चों से फर्स्ट लाने का दबाव बनाते हैं।

मेरिट एनिमल वरुण नाम के एक लडक़े के इर्द-गिर्द घूमती है, वरुण के माता-पिता चाहते हैं कि वह सभी क्षेत्रों में सर्वोच्च स्कोर करे। शहर के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी पर साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जैसे ही दौड़ शुरू होने वाली होती है, वरुण गायब हो जाता है। फिल्म की कहानी समाज की गंभीर समस्या पर केंद्रित है।
अपने स्वयं के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने बच्चों पर अपना सर्वश्रेष्ठ करने का बोझ डालते हैं जो वास्तव में उनके लिए एक दबाव है। इस दौड़ में हर कोई अव्वल रहना चाहता है, लेकिन इस बीच वह अपने मासूम  बचपन को नजरअंदाज कर देता है। राजराजेश्वर फि़ल्मस और महालक्ष्मी सिनेविजन के बैनर तले फि़ल्म मेरिट एनिमल के निर्माता प्रदीप देशमुख और रीना जाधव हैं।

फि़ल्म का निर्देशन जुनैद इमाम ने किया हैं । फि़ल्म का संगीत रोहित नागभिडे द्वारा तैयार किया गया हैं और गीत वैभव देशमुख ने लिखे हैं फि़ल्म के सिनेमेटोग्राफर  गिरीश जे जंभालिकर और कुणाल श्रीगोंदेकर हैं । फि़ल्म में रीना जाधव, मंगेश नाइक, आदित्य सिंघल, महेश चाग़, बहार उल इस्लाम और भाग्यरती बाई कदम विभिन्न भूमिकाओं में हैं। फि़ल्म प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म  हंगामा पर भी सितम्बर महीने के पहले सप्ताह में प्रदर्शित होगी।

फि़ल्म को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव में दर्शकों के साथ ज्यूरी का दिल भी जीता हैं । फि़ल्म को इंस्तांबुल फि़ल्म अवार्ड, बेस्ट डायरेक्टर (डेब्यू ) -यूरोप फि़ल्म फेस्टिवल, बेस्ट इंस्पायरिंग फि़ल्म – टोकियो फि़ल्म अवार्ड, बेस्ट एजुकेशनल फि़ल्म – वर्जन स्प्रिंग सिनेफ़ेस्ट, इंडो फ्रेंच इंटरनेशनल फि़ल्म फेस्टिवल में अवार्ड मिला हैं फि़ल्म को अहमदाबाद चिल्ड्रन फि़ल्म फेस्टिवल, दरभंगा  इंटरनेशनल फि़ल्म फेस्टिवल, सहरसा इंटरनेशनल फि़ल्म फेस्टिवल, म्यूजिय़म टॉकीज़ फि़ल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल  सेलेक्शन भी हुआ हैं

अभिनेत्री  रीना जाधव ने कहा, यह कहानी आज के शिक्षा व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं है। यह बात करती हैं बच्चों के माता पिता की जो  अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने बच्चों पर बोझ डालते हैं। मेरिट की इस दौड़ में, हर कोई शीर्ष पर रहना चाहता है लेकिन हम अपना बचपन नजरअंदाज कर देते हैं। फिल्म मेरिट एनिमल हमारे समाज के लिए आंखें खोलने वाली साबित होगी। फि़ल्म को हम ओटीटी पर  रिलीज कर रहे हैं जिससे त्योहारों के इस मौसम में फि़ल्म को अधिक दर्शक देख पाए।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top