Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

सीपीए की कार्यकारी समिति में इंडिया रीजन के प्रतिनिधि के रूप में ऋतु खंडूडी हुई नामित

[ad_1]

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति में इंडिया रीज़न के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकारी समिति में सदस्य के तौर पर नामित होने पर लोकसभा अध्यक्ष एवं सीपीए इंडिया रीजन के अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा यह उनका नहीं बल्कि उत्तराखंड के साथ -साथ देश की प्रत्येक महिला का सम्मान है।

बता दें कि सीपीए कि अंतरराष्ट्रीय स्तर‌ की कार्यकारी समिति में इंडिया रीजन से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के अलावा दो अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि सांसद अनुराग ठाकुर एवं आसाम के विधानसभा अध्यक्ष सीपीए कार्यकारी समिति में नामित हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को कार्यकारी समिति में 2025 तक 3 साल के लिए नामित किया गया है।

सीपीए की कार्यकारी समिति सीपीए के नियंत्रण एवं प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को कौन सा देश मेजबानी करेगा उसका निर्धारण, सीपीए की सम्पत्ति का प्रबंधन, सीपीए सचिवालय के कर्मचारियों का अधिष्ठान संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को करती है। कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं, जिसमें एसोसिएशन के अधिकारी, राष्ट्रमंडल महिला संसद सदस्यों (सीडब्ल्यूपी) के अध्यक्ष और अफ्रीका को छोड़कर प्रत्येक रीजन के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top