Headline
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

सोनिया के बाद कांग्रेस के इस बड़े नेता को ईडी ने भेजा नोटिस, राहुल गांधी बोले-हम भागेंगे नहीं, न ही हम नरेंद्र मोदी से डरते हैं….

[ad_1]

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह मोदी सरकार से नहीं डरते हैं। राहुल ने यहां अपने घर के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि हम भागेंगे नहीं, न ही हम नरेंद्र मोदी से डरते हैं। इस मानसून सत्र के दौरान में आज भी जमकर हंगामा हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप को लेकर आज भी जबरदस्त हंगामा किया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईडी की तरफ से उन्हें समन जारी करने पर सवाल उठाए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संसद में कहा है कि ऐसे समय जब पार्लियामेंट सेशन चल रहा है तो मुझे संसद सत्र के बीच में ईडी का नोटिस मिला है। इसके बाद राहुल गांधी का बयान आया है कि हम डरेंगे नहीं बल्कि मजबूती से लड़ेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब पार्लियामेंट चल रही है, मुझे ईडी का समन आता है। आप तुरंत आइए. मुझे 12.30 बजे जाना है। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब सदन चल रहा है मुझे समन करना क्या यह उचित है? कल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर का पुलिस ने घेराव किया था। क्या ऐसे में डेमोक्रेसी जीवित रहेगी…? क्या हम संविधान के तहत काम कर पाएंगे..? हम डरेंगे नहीं, हम फाइट करेंगे। हम आपसे अपील करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा कीजिए।

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह मोदी सरकार से नहीं डरते हैं। राहुल ने यहां अपने घर के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, श्हम भागेंगे नहीं, न ही हम नरेंद्र मोदी से डरते हैं। उन्हें वह करने दें जो वह चाहते हैं। उन्हें लगता है कि वे हम पर दबाव बनाकर हमारी आवाज को चुप करा सकते हैं. लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। मोदी जी और अमित शाह जी जो कुछ भी कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के खिलाफ है।

राहुल गांधी गुरुवार को संसद में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा यहां हेराल्ड हाउस को सील किए जाने के बाद कांग्रेस ने बैठक बुलाई थी। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ सरकार पर विपक्षी नेताओं के साथ आतंकवादी जैसा सलूक करने का भी आरोप लगाया। ईडी की जांच खासकर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन करेगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस धरना प्रदर्शन की इजाज़त देने से इनकार किया है। इस बीच कांग्रेस का कहना है कि उसके नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top