Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

हरिद्वार में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले कैलाश विजयवर्गीय

हरिद्वार।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से कनखल आश्रम में मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आशीर्वाद लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने में कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 2019 में कुल 29 सीटों में 28 भाजपा जीती थी। इस बार वहां शत-प्रतिशत जीत हासिल होगी।

जगद्गुरु आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव में स्थानीय मुद्दों के हावी होने के प्रश्न पर कहा कि कभी-कभी चुनाव में नगर निगम के मुद्दे भी अहम होते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों को भुनाने में भाजपा की विफलता के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण बन रहा है उससे भाजपा की लोकप्रियता और बढ़ी है। भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

सूरत और इंदौर में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ होने पर उन्होंने कहा कि सूरत में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इंदौर में कुछ निर्दलीय मैदान में हैं फिलहाल वह भाजपा की जीत से पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पहले से ज्यादा सीट मिलने का दावा किया। कहा कि पश्चिम बंगाल में माहौल बदल रहा है। परिवर्तन के लिए वहां की जनता मन बना चुकी है।

कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि देश के संत महापुरुषों से आशीर्वाद लेकर ही भाजपा चुनाव मैदान में है। संतों से आह्वान किया जा रहा है कि देश में सामान्य और सुशासन का माहौल कायम रखने की अपनी परंपरागत प्रक्रिया को सतत जारी रखें। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल, स्वामी रविदेव शास्त्री समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top