Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

हार से नही चाहिए घबराना,बल्कि हार से सीख लेते हुए नई ऊर्जा के साथ जीवन मे बढ़ना चाहिए आगे-रेखा आर्या

हार से नही चाहिए घबराना,बल्कि हार से सीख लेते हुए नई ऊर्जा के साथ जीवन मे बढ़ना चाहिए आगे-रेखा आर्या

स्वस्थ्य शरीर से होता है स्वस्थ्य मस्तिष्क का निर्माण, खेल करता है मदद-रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया 7वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग,खिलाड़ियो का बढ़ाया हौसला

देहरादून।आज खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित 7वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता16 दिसम्बर से शुरू हुई जिसका की आज समापन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 10 देशों के खिलाड़ियो द्वारा प्रतिभाग किया गया था। खेल मंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया है जो कि सराहनीय है।प्रतियोगिता में भारतीय टीम प्रथम और नेपाल राष्ट्र की टीम दूसरे स्थान पर रही।

वहीं खेल मंत्री ने जीतने वाले खिलाड़ियो को बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ ही सम्मानित किया। सभी को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि हारने से घबराना नही चाहिए बल्कि हार से सीख लेते हुए पुनः नई ऊर्जा व जोश के साथ आगे बढ़ना चाहिए।आज खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसके फलस्वरूप हम स्वयं को फिट और मानसिक रूप से स्वस्थ्य भी रख सकते हैं।

कहा कि जीवन मे शिक्षा का महत्व जितना जरूरी है आज खेल का भी उतना ही है।खेल हमे टीम भावना सिखाता है।आज देश और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य शरीर से ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निर्माण होता है और इसे आगे बढ़ाने का काम खेल करता है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी,इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के चैयरमैन ड्रा० एस फारुख जी,आयोजन समिति के सचिव श्री जावेद खान जी, कोरिया के ग्रेड मास्टर श्री वोन योंग ली जी,नेपाल स्पोर्ट्स कॉउंसिल के सदस्य श्री नन्दा बस्याल जी, आयोजन समिति सह सचिव सुश्री हिना हबीब जी सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top