Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से शुरु हुआ मतदान

हिमाचल। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चंबा जिले के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बोदेड़ी के गांव कुलाला की 36 वर्षीय लालदेई दो किलोमीटर पैदल चलकर बोदेड़ी पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचीं। लालदेई 35 फीसदी दिव्यांग है। दो साल पहले बीमारी के कारण डॉक्टरों को उनकी टांग काटनी पड़ी। सिरमौर जिले में सुबह नौ बजे तक 6.26 फीसदी मतदान हुआ है। चंबा जिले में 5.03 और मंडी जिले में 6.24 फीसदी मतदान हुआ है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है। इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी ऐसा होने जा रहा है। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। सुबह नौ बजे तक 3.76 फीसदी मतदान हुआ है। मतदाताओं में वोटिंग के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतारों में खड़े हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए। चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के पुरथी मतदान केंद्र में सुबह आठ बजे से ईवीएम मशीन खराब है। अभी मतदान शुरू नहीं हो पाया है। मैकेनिक ईवीएम मशीन ठीक करने में जुटे हैं। एसडीएम पांगी रजनीश शर्मा ने कहा कि खराब ईवीएम मशीन की जगह दूसरी मशीन पहुंचाई जा रही है। जल्द मतदान शुरू करवाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला में मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा रिवाज बदल रही है। भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी और दोबारा सरकार बनाएगी।हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मतदान शुरू होने से पहले नई सरकार बनाने और हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दी। पीएम ने मुख्यमंत्री जयराम से करीब 2 मिनट फोन पर बात की। मुख्यमंत्री जयराम ने पीएम नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया कि वे हिमाचल में फिर सरकार बना रहे है और रिवाज बदल रहे हैं। पीएम मोदी ने देवभूमि हिमाचल के मतदाताओं को सीएम जयराम ठाकुर के माध्यम से मतदान के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान के लिए अपने घर तांदी पहुंचे हैं। सीएम आज औहण मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ वोट डालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top