Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

आंगनवाड़ी बहने हैं विभाग की मजबूत कड़ी, विभाग सदैव खड़ा है उनके साथ-रेखा आर्या

देहरादून। दीवाली से पूर्व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। एक और जहाँ कल मंत्री रेखा आर्या ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में अक्टूबर माह के मानदेय का डिबीटी के जरिये भुगतान किया तो वही आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय मंत्री ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का पीएफएएस के माध्यम से भुगतान किया। यह धनराशि कुल 3 करोड़ की है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की आज जिस प्रकार से माननीय मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की निश्चित तौर पर इससे हमारी आंगनबाडी बहनों का मनोबल बढेगा और वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।साथ ही उन्होंने कहा की विभागीय मुखिया होने के नाते उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियों के हित में हर संभव कार्य करें। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आंगनबाड़ी बहने विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं,आंगनबाड़ी बहनों ने कोरोना काल हो और अन्य समय पर भी विभाग के कार्यों को सफल बनाने का कम किया है।आंगनबाड़ी बहनों के प्रति माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी गंभीर है और आज उन्ही के प्रयासों से इस दीपावली पर हम समस्त आंगनबाड़ी बहनों के लिए प्रोत्साहन राशि वितरित कर रहे हैं।

वही इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियो क साथ बैठक भी की। बैठक में विभागीय कैबिनेट मंत्री ने सभी जिलों में बनने वाले छात्रावास, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो के उच्चीकरण,आंगनबाड़ी कार्यक्रर्तियों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण सहित कई विषयो पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जिलों में बनने वाले छात्रावास का जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा की छात्रावास के बनने से खिलाड़ियों को कई सुविधाएं मिलेगी साथ ही आंगनबाड़ी बहनों को प्रशिक्षण मिलने से विभागीय काम करने में आसानी होगी।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री हरी चंद सेमवाल जी,उपनिदेशक एसके सिंह जी,डीपीओ श्री विक्रम सिंह जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top