Headline
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त

पीएम ने सीएम के शब्दों पर लगाई मुहर, बोले- माणा अंतिम नहीं देश का पहला गांव..

देहरादून। देश के आखिरी गांव के नाम से प्रचलित माणा को आज जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतिम नहीं अपितु देश का पहला गांव बताकर संबोधित किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी इन भावनाओं पर तत्काल मुहर लगाते हुए अपने भाषण में माणा को पहला गांव कहने में देर नहीं लगाई। दरसअल, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई बार सीएम के कार्यों की तारीफ करते हुए बता दिया कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड सही हाथों में है।

केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माणा गांव में आज अपने संबोधन में कई बार प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। अपने संबोधन की शुरुआत ही पीएम ने धामी के लिए लोकप्रिय, मृदुभाषी, स्मित जैसे शब्दों के साथ की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार किसी जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। यह अवसर देने के लिए उन्होंने जनता का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में आज जिन रोपवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई है उससे ये यात्राएं न केवल सुगम और सरल होंगी बल्कि इतना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा होने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आने से पहले केवल 5 लाख यात्री ही धामों के दर्शनों के लिए आते थे इस बार यहां 45 लाख लोग आए। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन सरकार सही दिशा में काम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में हमने प्राथमिकता पर पहाड़ी राज्यों में कोविड की वैक्सीन को पहुँचाने का कार्य किया। एक बार फिर उत्त्तराखण्ड सरकार और सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि सशक्त नेतृत्व के कारण ही पहाड़ के घर-घर मे वैक्सीनेशन संभव हो सका।

इससे पहले पीएम मोदी और सीएम मोदी की केमेस्ट्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम भ्रमण के दौरान पैदल चलते हुए चर्चा करते हुए भी नजर आयी। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी सुबह जब पीएम मोदी लैंड हुए तो सीएम धामी का मुस्कुराते हुए चेहरे से अभिवादन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top