Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

उत्तरकाशी डीएम बोले-‘जन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करें अधिकारी’

उत्तरकाशी।जिला सभागार में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में डीएम अभिषेक रूहेला ने अधिकारियों को जन-शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में लोनिवि प्रांतीय खण्ड तथा जल संस्थान को सीएम हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के लिए तीन दिन के भीतर विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा है।

मंगलवार को जिला सभागार में दूसरा शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीएम ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा पिछले आयोजन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की।

जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में की गई कार्रवाई पर नियमित रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध, त्वरित और संतोषजनक निस्तारण किया जाना जरूरी है। शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 मामले प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यों में अधिक तेजी लाने और स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, सीएमओ डा. आरसीएस पंवार, सीवीओ बीडी ढौडियाल, उद्यान अधिकारी जेपी तिवारी, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शैली डबराल, सैनिक कल्याण अधिकारी कै रंजीत सेठ, जिला शिक्षा अधिकारी पद्मेन्द्र सकलानी, पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top