Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन ने PWD विभागाध्यक्ष इं.अयाज अहमद एवं मुख्य अभियंता RWD चीफ इं. अजय कुमार पंत को उनके कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी

देहरादून।आज दिनांक 4 जून 2022 को उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन द्वारा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग इं.अयाज अहमद एवं मुख्य अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग इं. अजय कुमार पंत को उनके कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी गई।

सर्वप्रथम तपोवन स्थित ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रधान कार्यालय में फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा इं. अजय कुमार पंत, मुख्य अभियंता को उनको मुख्य अभियंता का प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं दी गई और ग्रामीण निर्माण विभाग की चुनौतियों को पूर्ण करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया. श्री अजय कुमार पंत मुख्य अभियंता एक कुशल प्रशासक व कुशल अभियंता है और उनकी कार्यप्रणाली सदैव से ही निर्विवाद रही है . फेडरेशन द्वारा उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण निर्माण विभाग नई ऊंचाइयों को छुएगा।

द्वितीय सत्र में उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन द्वारा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग इं. अयाज अहमद को डीपीसी उपरांत पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई. फेडरेशन द्वारा लोक निर्माण विभाग के सदस्यों की मुख्य समस्याओं से भी उनको अवगत कराया गया. फेडरेशन द्वारा उनसे मांग की गई कि उनके कार्यकाल में देहरादून में अभियंताओं के लिए एक ट्रांसिट हॉस्टल का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाए, जिस पर उनके द्वारा सकारात्मक सहमति दी गई । इं .अयाज अहमद अपने सेवाकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संपादित करा चुके हैं और उनके कुशल तकनीकी अनुभव का ज्ञान उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग को मिलने से उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग नई ऊंचाइयां तय करेगा एवं उत्तराखंड विकास के नए आयाम हासिल करेगा.

उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष इं. सुभाष चंद्र पांडे, प्रांतीय महासचिव इं जितेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,इं. विभु विश्वामित्र रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं. संजीव कुमार गौतम, उपाध्यक्ष इंजीनियर , इं सुरेश तोमर उपाध्यक्ष, इं. रेखा डंगवाल प्रधान संपादक , इं सुधीर सैनी कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top