Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

मौसम विभाग ने किया उत्तराखंड में गर्मी का अलर्ट जारी

[ad_1]

देहरादून। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के मैदानी क्षेत्र और पहाड़ के घाटी वाले इलाकों के लिए हीट वेव यानी अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है।  सात जून तक यह स्थिति बनी रह सकती है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिन प्रदेश के मैदानी जिलों में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

पर्वतीय क्षेत्रों में दो हजार मीटर तक के कुछ इलाकों में तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। विभाग के मुताबिक सात जून तक गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी। वहीं दूसरी ओर पांच और छह जून को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की आशंका है। ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

हीट वेव से ये इलाके रहेंगे प्रभावित: गढ़वाल मंडल में घाटी वाले श्रीनगर, सतपुली, गौचर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग और चिन्यालीसौड़ आदि इलाके हीट वेव से प्रभावित रह सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश, कोटद्वार, डोईवाला, देहरादून और रायवाला, हरिद्वार आदि मैदानी इलाकों में हीट वेव का ज्यादा असर रहेगा। 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, हीट वेव और ओलावृष्टि की परिस्थितियों में फसलों, बागवानी, पौधरोपण को नुकसान पहुंच सकता है। अत्यधिक गर्मी के चलते फसलों और सब्जियों पर असर पड़ने की संभावना है। उच्च तापमान के कारण लोगों को डिहाईड्रेशन की दिक्कत हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों में नियमित सिंचाई करने, राज्य सरकार से वनाग्नि की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने, आम लोगों से दोपहर में खुले में काम करने से बचने की सलाह दी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top