Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला विधानसभा सत्र 29 मार्च से होगा शुरू, नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती 4 महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है धामी सरकार

देहरादून । पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अब पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च शुरू होगा। सत्र में सरकार नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल के फैसलों को मुख्यमंत्री धामी ने ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि नया वित्तीय वर्ष 2022-23 एक अप्रैल से प्रारंभ होगा।

नए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए बजट को विधानसभा से अनुमोदन मिलना आवश्यक है। कम समय देखते हुए मंत्रिमंडल ने पूर्ण बजट के स्थान पर चार माह के लिए लेखानुदान लाने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा सत्र में लेखानुदान पर मुहर लगाई जाएगी। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि फिलहाल सत्र की अवधि तीन दिन तय की गई है। सत्र 29 मार्च से आरंभ होगा।

भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा दृष्टि पत्र

धामी सरकार भाजपा के दृष्टिपत्र में शामिल बिंदुओं को नीति का रूप देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दृष्टिपत्र में शामिल सभी बिंदुओं पर विभागवार प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे ताकि इन बिंदुओं को धरातल पर उतारा जा सके। गुरुवार को धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दृष्टि पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा व भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है। सरकार इस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को विकास की दिशा में ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व सभी मंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top