Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक में कसे अधिकारियों के पेच, पेयजल योजना, सीवर निर्माण कार्याे में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी पेयजल आपूर्ति एवं सीवर समस्याओं के निराकरण के संबंध में अपने विधानसभा कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री ने मसूरी पेयजल योजना, सीवर के निर्माण कार्याे की समीक्षा तथा बढती गर्मी के मध्यनजर रखते हुए पेयजल की सूचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी पेयजल योजना के तहत माल रोड का कार्य रात्रि में कराये जाने एव एवं कार्य हेतु पानी बन्द करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति दिये जाने तथा पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।

सम्बधित विभागीय अधिकारियों द्वारा मा. मंत्री को अवगत कराया गया कि मसूरी सीवर के टेण्डर प्रक्रिया गतिमान है। जल जीवन मिशन के तहत 17 में से 16 कार्य पूर्ण हो चुके है। पुरूकुल चन्द्रोरी योजना के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। घटटीकाट में पेयजल की समस्या को देखते हुए टयूबवैल योजना का कार्य पूर्ण किया जाय। दून विहार, नीलकण्ठ विहार पथरियापीर, गढी डाकरा, धोरण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति तथा सीवरेज समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। अमृत योजना के तहत खुदाई कनेक्शन पूर्ण होने पर तत्काल सड़क ठीक किये जाने के निर्देश दिये गये।

बुरांसखण्डा पेयजल योजना को तत्काल प्रारम्भ किये जाने, गढीकैण्ट ओवर हैण्ड टैंक का कार्य अप्रैल माह तक पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन कि अन्तर्गत सम्पूर्ण कार्य 03 महिने में पूरे कर लिये जाय।
इस अवसर पर बैठक में एमडी पेयजल निगम उदयराज सिंह, उत्तराखण्ड जल सस्थान एस. के. शर्मा, पेयजल निगम एस.सी.पन्त एवं अन्य पेयजल निगम तथा जल सस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top