Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

उत्‍तराखंड के हर ग्राम में ई सुविधा को जन जन तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

उत्‍तराखंड के हर ग्राम में ई सुविधा को जन जन तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत हरिद्वार में दो द‍िवसीय क्षमता व‍िकास कार्यशाला का आयोजन कार्यशाला में रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार एवं देहरादून जनपद के जनप्रत‍िन‍िध‍ि रहे मौजूद

दिनांक : 10 जनवरी, 2023

हर‍ि‍द्वार l राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत हरिद्वार के बीएचईएल स्थित सेक्टर 5 के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पंचायत प्रतिनिधियों व कार्मिकों को ग्राम पंचायत विकास योजना ( जी पी डी पी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दो द‍िवसीय कार्यशाला में रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, हरिद्वार एवं देहरादून जनपद के जनप्रत‍िन‍िध‍ियों ने मौजूदगी दर्ज कराई.

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचातीराज के कार्मिकों को ई सुविधा के संबंध में जानकारी दी गई. साथ ही, कार्य के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में भी अधिकारियों ने विस्तार से समाधान बताए. इस बीच एक बार पुनः कार्यशाला में इस बात का संकल्प लिया गया कि समय-समय पर पंचायतों में होने वाले व‍िकास कार्यों की समीक्षा भी करनी चाह‍िये. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सतत व‍िकास लक्ष्‍यों के बारे में जानकारी देते हुये कहा क‍ि ग्रामीणों को सुरक्षा, श‍िक्षा, ई-गवर्नेंस आद‍ि की सम्‍पूर्ण जानकारी देनी चाह‍िये. साथ ही, उन्‍होंने गांव स्‍थापना द‍िवस को मनाने पर जोर देते हुये हर गांव की आदर्श हस्‍त‍ियों को सम्‍मान‍ित करने और एक सभ्‍य समाज बनाने के ल‍िये प्रेर‍ित क‍िया. साथ ही, पंचायतीराज निदेशालय उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक श्री राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर दूर-दूर से आए पंचायत प्रत‍िन‍िध‍ियों की लंब‍ित श‍िकायतों का मंच से समाधान किया गया. वहीं, जनसंख्या निदेशालय के निदेशक श्री संजीव कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को जारी करने के संबंध में जानकारी दी.

इसके अलावा केंद्रीय पंचायती राज की निदेशक श्रीमती मालती रावत एवं पंचायती राज निदेशालय उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक श्री राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार अतुल प्रताप सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने हरिद्वार के भगवानपुर विकास खंड स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में इस प्लांट का योगदान सराहनीय है.

इस अवसर पर स्‍टेट प्रोजेक्‍ट मैनेजर पंचायतीराज उत्‍तराखंड श्री द‍िनेश गंगवार, एनआईसी कंसल्‍टेंट श्री कमलेश जी, डीपीआरओ टिहरी श्री मोहम्मद खान ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी. सबने प्राथम‍िकता को समझते हुये योजनाओं पर काम करने की सलाह देते हुए कहा क‍ि क्षेत्रों में ज‍िन स्‍थानों में व‍िकास कार्य अधूरा पड़ा है उसे व‍िकस‍ित करना जरूरी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top