Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट से 94.73 प्रतिशत मतदान

देहरादून।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने आज सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से अधिक, 94.73 प्रतिशत मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका है, यह प्रतिशत अभी और बढ़ेगा। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9376 मतदाताओं और 2806 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 505 आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए आवेदन दिया है, वे 14 और 15 अप्रैल 2024 को मतदान करेंगे। राज्य में सी विजिल के माध्यम से 19 हजार 532 शिकायते प्राप्त हुई हैं, जिनका त्वरित निस्तारण किया गया है। उन्होंने बताया कि सी विजिल के माध्यम से कार्यवाही में उत्तराखण्ड देश में तीसरे स्थान पर है। नेशनल ग्रीवेंस एड्रसल पोर्टल के माध्यम से लगभग 02 हजार शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसमें से 05 शिकायतों पर कार्यवाही गतिमान हैं, अवशेष सभी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा 2666 अनुमतियां मांगी गई, सभी अनुमतियां 06 से 07 घण्टे में दी गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए 48 से 72 घण्टे का समय दिया जाता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में पहली बार बीएलओ ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदाताओं से संपर्क करने के लिए फोन कॉल के लिए एक-एक हजार रूपये प्रदान किये गये हैं। वेब कास्टिंग टीम में लगे कार्मिकों को प्रतिदिन 300 रूपये का मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार पोलिंग बूथों पर बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान बनाया गया है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पीठासीन अधिकारी सीधे संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र और डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास पूरा विवरण पहले से रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top