Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

उत्तराखंड में हरीश रावत पर दिए बयान पर झुकने को तैयार नहीं रणजीत रावत, इशारों-इशारों में फिर साधा निशाना

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष रणजीत रावत हार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. ऐसे में पार्टी द्वारा कांग्रेसी नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. लेकिन रणजीत रावत झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने फिर हरीश रावत पर निशाना साधा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election) में मिली करारी शिकस्‍त के बाद प्रदेश कांग्रेस के भीतर तूफान मचा हुआ है. वहीं पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एक दूसरे पर हार ठीकरा फोड़ रहे हैं. उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष रणजीत रावत हार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. ऐसे में पार्टी द्वारा कांग्रेसी नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. लेकिन रणजीत रावत झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी में सिस्टम ठीक होना चाहिए. पार्टी में एक विधान, एक संविधान होता है तो जिन-जिन लोगों ने बयान दिए हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उत्तराखंड कांग्रेस में हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ने की कोशिश की जा रही है और कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर हार को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया. वहीं हरीश रावत ने भी साफ कर दिया है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए. ऐसे में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे कांग्रेसी नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस मामले में केंद्रीय पर्यवेक्षक अविनाश पांडे का कहना है कि पद पर बैठे हुए लोगों को इस तरह के बयान देने से बचना होगा. उन्होंने बताया कि रणजीत रावत पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. अविनाश पांडे का कहना है कि बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान था, उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन को लेकर पूरी तरह से तटस्थ है, चाहे कोई भी कितना बड़ा नेता है, अगर वह पार्टी का अनुशासन को लांघता है तो उसे पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष रणजीत रावत ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि बीजेपी को ‘वाकओवर’ देने की बात हो या ‘मोदी तुझ से बैर नहीं, भाजपा तेरी खैर नहीं’ जैसी जितनी भी बयानबाजी हुई हैं, उनमें कार्रवाई की है तो निश्चित तौर पर मेरे खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. आज भी आप कार्रवाई करते हैं मैं अपने को सौभाग्यशाली महसूस करूंगा की पार्टी को ठीक करने के लिए मेरा इस्तेमाल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top