Headline
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन

हाल में अजय देवगन ने रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया है। यह सीरीज 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। उनके ओटीटी डेब्यू को फैंस ने बेहद पसंद किया है। अब सुनने में आ रहा है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भंसाली की बैजू बावरा में अजय संगीतकार तानसेन की भूमिका में दिखेंगे। एक सूत्र ने बताया, जब भंसाली ने 23 साल बाद गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय के साथ काम किया, तो वह अपने अनुभवों को लेकर आशंकित थे। लेकिन वे साथ होकर छा गए। भंसाली को लगता है कि गंगूबाई काठियावाड़ी की सफलता में अजय का बड़ा हाथ है। वह चाहते हैं कि अजय बैजू बावरा का हिस्सा बनें।

सूत्र ने बताया कि इस फिल्म में अजय का कैरेक्टर ग्रे होगा और उन्हें इस प्रकार का किरदार निभाने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।अजय आखिरी बार भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में ही दिखे हैं, जो 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी। इसमें अजय ने रहीम लाला की भूमिका निभाई है। आलिया ने इस फिल्म में वेश्या गंगूबाई का किरदार निभाया था।

गंगूबाई को शक्तिशाली बनाने में रहीम की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भले ही फिल्म में अजय ने कैमियो की भूमिका निभाई थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। रणवीर और आलिया बैजू बावरा की शूटिंग इस साल के मध्य तक शुरू करेंगे। दोनों कलाकार फिलहाल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। बैजू बावरा के जरिए रणवीर चौथी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। सबसे पहले दोनों ने फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में साथ काम किया था। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद आलिया दूसरी बार भंसाली की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म की कहानी 1952 में आई क्लासिक फिल्म बैजू बावरा पर आधारित होगी। बैजू बावरा एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था। यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई थी और इसमें मीना कुमारी और भारत भूषण जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक संगीतकार के जीवन पर आधारित है, जो अपने पिता की मृत्यु का बदला अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक तानसेन से लेता है।

अजय स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान में दिखेंगे। इसमें वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्हें  आरआरआर में देखा जा सकता है। वह रेड 2 में भी नजर आएंगे। उन्हें कैथी की हिन्दी रीमेक में भी देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top