Headline
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन

उत्तराखंड शासन के इस IAS को राज्यपाल करेंगे सम्मानित,जानिएं कारण?

देहरादून।रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को 25 दिसंबर को उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा।देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह उन्हें अवॉर्ड देंगे. मयूर दीक्षित 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। साल 2012 की भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा में उन्होंने 11वां स्थान हासिल किया था।आईएएस मयूर दीक्षित ने साल इसी साल अप्रैल में रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे उत्तरकाशी के जिलाधिकारी थे, जहां अपनी कार्यशैली को लेकर उन्हें काफी सराहना मिली।

उत्तरकाशी से पहले आईएएस मयूर दीक्षित उधमसिंह नगर जिले में करीब डेढ़ साल तक बतौर मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं।इस दौरान हमेशा उनका विशेष फोकस जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति में रहा। इसका उदाहरण जनपद को मनरेगा के क्षेत्र में मिले कई पुरस्कार हैं।जल संरक्षण और संवर्द्धन के क्षेत्र में भी नवाचार पहल के लिए भी उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

अपनी विशेष कार्यशैली से लोगों को मुरीद बनाने वाले जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विकासखंड ऊखीमठ के मॉनसून में जनपद के सभी अधिकारियों के साथ एक ही बस में सवार होते हुए बहुउद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग करते हुए अभिनव पहल कर आम जनमानस के दिलों में विशेष स्थान बनाया। लोगों ने उनकी इस पहल की तारीफ कर उन्हें अव्वल अधिकारी बताया।केदारनाथ में रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों को आने के बावजूद यात्रा का सफल संचालन उनकी कार्यशैली का जीता जागता उदाहरण है।

धामी सरकार प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलाधिकारियों को 25 दिसंबर को सरकार उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 से सम्मानित करेगी।देहरादून के राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सूबे के राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे। राज्यपाल अपने हाथों से जिलाधिकारियों को अवॉर्ड देंगे। जिसमें रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top