Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्‍तराखंड पहुंच स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्‍तराखंड पहुंचे हैं। वह यहां स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे। विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंच पर मौजूद रहे। उत्‍तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कुलपति विजय धस्माना भी मंच पर मौजूद रहे।

मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के जरिए मानवता के कल्याण के कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व में तरक्की की एक नई इबारत लिख रहा है। आने वाला 25 वर्ष में भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से पहले जहां भारत का टॉप इकोनामिक साइज टॉप टेन था वही आज भारत टॉप फाइव में स्थान बना चुका है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए काम आने वाले सेवा है।

उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा ही पूरे विश्व का नेतृत्व किया है और आज भी हम वहीं क्षमता रखते हैं। हमारे चिकित्सक और वैज्ञानिक का आज भी अपनी उपलब्धियों से पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब पूरा विश्व एक दूसरे की ओर ताक रहा था तब भारत ने एक नहीं बल्कि दो-दो वैक्सीन बनाकर विश्व के सौ अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हम नई चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। अब हम ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और वैक्सीन के लिए अपने आप को सक्षम बना चुके हैं। उन्होंने फुटबॉल विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि टीम वर्क हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी टीम भावना के साथ काम करते हुए सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों से अपील की कि वे इसके बाद समाज में जाकर अपनी उपयोगिता को सार्थक करने का काम करें।

शनिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top