Headline
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद

एकल महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध-रेखा आर्या

देहरादून।आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक़ सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ “सम्मान समारोह”(एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर) व महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” की घोषणा की। कहा कि इस योजना से निश्चित ही हमारी एकल महिलाओं को स्वरोजगार में लाभ प्राप्त होगा।साथ ही इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज हमारी मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं।आज वह स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं।उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत को हमारी राज्य की महिलाएं साकार कर रही हैं।इस अवसर पर उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार राज्य की महिलाओ के साथ सदैव खड़ी है।

वहीं इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में सभी को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।कहा कि आज यहां पर उपस्थित महिलाओं से जब उन्होंने बात की तो उन्हें यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई कि आज राज्य की महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है ।इस दिशा में कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके तहत बेटी के पैदा होने पर महालक्ष्मी किट व 11 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। 12वीं पास करने पर नंदा-गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। विभाग द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है इससे निश्चित ही समाज की उन्नति में महिलाओ की भागीदारी बढ़ेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी व समस्त महिलाओं के साथ खेली होली, सभी ने जमकर किया नृत्य

साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित माननीय मुख्यमंत्री ,अतिथियों व समस्त महिलाओं के साथ होली खेली व जमकर नृत्य किया।उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को इस अवसर पर होली की अग्रिम शुभकामनाएं देने के साथ कहा कि सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें।कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।

इस अवसर पर लैंसडौन विधायक श्री महंत दलीप रावत जी,अपर मुख़्य सचिव राधा रतूड़ी जी,अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, सचिव महिला बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल जी सहित विभागीय अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top