Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

एक बार फिर सुर्खियों में नरेंद्र सिंह नेगी, अपने नए गीत से सरकारी नौकरियों में घपलेबाजी पर किया प्रहार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गीत

देहरादून। उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक और गढ़रत्न कहे जाने वाले नरेंद्र सिंह नेगी (नेगी दा) का नया गीत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अतीत में भी अपने बेबाक गीतों से नेगी दा सियासत के प्याले में तूफान मचा चुके हैं। उनका नौ छमी नारेणा गीत खूब चर्चाओं में रहा था। एक बार फिर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का एक और गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार उन्होंने सरकारी नौकरियों में घपलेबाजी पर अपने गीत के जरिये प्रहार किया है।

वायरल गीत में वह गा रहे हैं कि लोकतंत्र में जनसेवक राजा हो गए हैं, प्रजा ही रह गई है। साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि लोकतंत्र में सिर्फ तुम्हारे ही रिश्तेदार नौकरियों के योग्य हैं और हम यानी प्रजा पढ़ी-लिखी होने के बावजूद किसी काम की नहीं रह गई है। बता दें कि अतीत में भी अपने बेबाक गीतों से नेगी दा सियासत के प्याले में तूफान मचा चुके हैं। उनका नौ छमी नारेणा गीत खूब चर्चाओं में रहा था। तत्कालीन एनडी तिवारी पर बनाए इस गीत ने राजनीति में तूफान मचा दिया था। एक बार फिर नेगी दा नया गीत लेकर जनता के बीच आए हैं। गीत के बोल इस प्रकार हैं।

हम तो प्रजा का प्रजा ही रह ग्यां लोकतंत्र मा
तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा।
जनता सढ़कियों में भ्रष्टाचार से लड़नी,
और तुम भ्रष्टाचार में साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा।
फल फूललू जब राजा हमारू चौन से खाला,
फल लगनी काचा खा ग्या लोकतंत्र मा।
तुम्हरे ही परिजन छन यख नौकरियां काबिल,
हम बल काम न काजा का व्हैग्या लोकतंत्र मा।
करनी धरनी कुछ नी तुम बस भौंपू बजौंदा,
नेता जी तुम ता बाजा व्हैग्या लोकतंत्र मा।
अब न चलण दियोला तुम्हरी धांधलबाजी,
अलसे गै छा ताजा व्हैग्या लोकतंत्र मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top