Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

कांग्रेस समेत कई दलों के नेता बीजेपी में हुए शामिल, सीएम धामी बोले, धीरे-धीरे पूरा देश हो रहा भाजपामय

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस और अन्य दलों में सेंध लगाने के अभियान के तहत रविवार को कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर पूरा देश भाजपामय हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने बाद 178 और कांग्रेसियों के नामों की सूची पार्टी के पास है। जल्द उन्हें भी पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी के भाजपा के संपर्क होने की चर्चाओं पर भट्ट ने चुटकी ली कि कई ब्रह्मचारी पार्टी के संपर्क में हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर वर्ग, हर समाज का कल्याण ही हमारा मूल उद्देश्य है। हरिद्वार सांसद डॉ. निशंक ने कहा कि आप सभी के आने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी एवं हम आने वाले निगम और लोस चुनाव में पंचायत चुनाव के परिणामों को दोहराएंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, हरिद्वार जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top