Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बोले-‘स्वच्छता और पथ प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दे नगर निगम प्रशासन’

ऋषिकेश।शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर में साफ सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से कार्यशैली में सुधार कर छवि सुधारने को कहा। उन्होंने विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी दी।बुधवार को बैराज कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नगर में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्थानीय नागरिकों और अन्य प्रदेशों से पहुंचने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। त्रिवेणी घाट पर हर समय श्रद्धालुओं की आमद रहती है, इसके लिए सफाई दो चरणों में की जाए। नगर में पथ प्रकाश के बंद होने से अंधेरे में आवागमन करने पर दिक्कतें पैदा होती हैं। यहां लाइटों को ठीक कर पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारु किया जाए। साथ ही नगर निगम प्रशासन अपनी छवि सुधारे। आस्थापथ से जनता की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं।इसका स्वरूप बना रहे, इसका ध्यान रखा जाए। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। मौके पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top