Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

क्या आपको भी रात को सोते समय पैरों में होता है दर्द, दवाइयों की जगह आजमाए ये उपाय

भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर पर ध्यान ना दे पाने की वजह से लोगों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं रात को सोते समय पैरों में दर्द होना जिससे कई लोग परेशान हैं जो कि कई बार ऐंठन के चलते, मांस-पेशियों में अकड़ के कारण, मांस-पेशियों के एक के ऊपर एक चढ़ जाने के कारण, पोषण की कमी के कारण, शरीर में पानी की कमी के चलते या लंबे वक्त तक एक ही मुद्रा में रहने की वजह से भी हो सकता हैं। इससे निजात पाने के लिए कई लोग हर दिन पेन किलर दवाइयों का सेवन करते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से रात को सोते समय पैरों में होने वाले दर्द से निजात मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

हॉट एंड कोल्ड ट्रीटमेंट
यदि आपके पैरों में भी रात को सोते वक्त दर्द होता है तो इससे राहत पाने में हॉट एंड कोल्ड कंप्रेस बैग दोनों ही काफी फायदेमंद हो सकते है। हालांकि हॉट एंड कोल्ड ट्रीटमेंट को आप अपने दर्द के कारण को देखकर चयन कर सकते है। हॉट एंड कोल्ड कंप्रेस को दर्द वाली जगह पर कुछ मिनट के लिए रखकर सिकाई करें, यदि दर्द ज्यादा है तो आप इसे सप्ताह में 3 से 4 बार दोहरा सकते हैं।

एप्पल सीडर विनेगर
जिन लोगों के पैरों में ज्यादा दर्द बना रहता है उनको एप्पल सीडर विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपको आपके दर्द से छुटकारा दिला सकता है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पैरों में आई सूजन और दर्द में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। एक कप में 2 चम्मच एप्पल सीडर विनेगर और आधा चम्मच शहद डालकर रोज खाली पेट इसको लें।

बर्फ से सिकाई
अगर बहुत अधिक दौड़-भाग करने से आपकी टांगों में दर्द है तो ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ऐसा करने से दर्द तो कम होगा ही, साथ ही अगर सूजन और झनझनाहट है तो उसमें भी फायदा मिलेगा। इसके लिए आप एक पतले कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को डालकर प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट तक सिकाई करें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करना जल्दी फायदा पहुंचाएगा।

मेथी
मेथी पैरों के दर्द में आपको राहत पहुंचा सकती है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है। जो दर्द से राहत देने का काम करती है। आप एक बड़ा चम्मच मेथी दाने को दो गिलास पानी में डालकर रात भर के लिए भिगो कर छोड़ दें और सुबह इस पानी को खाली पेट पिएं। इस पानी को प्रतिदिन पीने से आपको पैरों के दर्द में राहत मिलेगी।

हल्दी
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके ये गुण दर्द दूर करने में इसे मददगार बनाते हैं। इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन नामक एक तत्व भी पाया जाता है जो दर्द के साथ-साथ सूजन भी कम कर सकता है। इसलिए आप हल्दी का इस्तेमाल पैर दर्द दूर करने में कर सकते हैं। आपको पैर पर हल्दी का एक लेप बनाकर लगाना होगा। इसके लिए तिल के तेल में एक दो चम्मच हल्दी मिलाकर लेप तैयार किया जा सकता है। इस लेप को कम से कम आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके अलावा आप हल्दी वाला दूध बनाकर भी पी सकते हैं।

सरसों का तेल
पैरों में आई सूजन और दर्द से राहत पाने का सबसे आसान उपाए है पैरों की मालिश। आप अपने पैरों की मालिश सरसों के तेल से करें। सरसों के तेल में ऐसे गुण होते हैं जो दर्द से राहत देते हैं। मालिश करने से पैरों के मसल्स की जकडऩ कम होती है साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन करने से नसों में होने वाले दर्द में भी राहत मिल सकती है। ये तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। इसमें एल-थीनिन होता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है। रोजाना दो से तीन कप ग्रीन टी आपको हाथ-पैरों और नसों में होने वाले दर्द से राहत दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top