Headline
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

क्विज कंपीटीशन में रॉबिन जॉन रहे प्रथम विजेता

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी .आर. सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक” में दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 और तृतीय पुरस्कार ₹1000 तय किया गया था।

प्रतियोगिता में दिनांक 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2024 तक प्रतिभागियों ने 2700 कमेन्ट किये। जिनमें 1709 कमेन्ट सही पाये गये। सही पाए जाने वाले 1709 उत्तर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन विजेताओं का नाम चयनित किया गया।

लकी ड्रा के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम विजेता श्री रॉबिन जॉन, द्वितीय विजेता सुश्री नन्दिनी रावत और तृतीय विजेता श्री अशोक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top