Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

गुजरात में पुल टूटने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी आई अलर्ट मोड़ पर, डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को दिए झूला पुलों की स्थिति जांचने के निर्देश

देहरादून।  गुजरात में पुल टूटने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिला के प्रभारियों को पत्र भेजकर झूला पुलों की स्थिति जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलों से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट सही होने के बाद ही इन पर आवाजाही होने दी जाए। जिन पुलों को बंद किया गया है उन पर किसी भी तरह की आवाजाही हुई तो संबंधित क्षेत्र के प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में कई जगह आवाजाही के लिए झूला पुलों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें कुछ पुराने हैं तो कई नए भी बने हुए हैं। इनका समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है। बीते वर्ष ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पुल कमजोर और बेहद पुराना होने के कारण रात में आवाजाही को बंद कर दिया गया था। इसके लिए वहां पर स्थानीय कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात रहता है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पुलों के संबंध में जो तकनीकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाती हैं उनका भी समय पर अवलोकन कर लिया जाए।कहा कि जहां तक खतरे की जद की बात है तो ऋषिकेश में पुराना लक्ष्मण झूला पुल ही है। यहां पर अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी जिला पुलिस कप्तानों को प्रशासन के साथ तालमेल बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top