Headline
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

गुजरात में शामिल हुआ अफगानिस्तान का यह धाकड़ बल्लेबाज

दिल्ली। अफगानिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ लिया है। भारतीय टी-20 लीग की नई फ्रेंचाइजी गुजरात ने बुधवार को गुरबाज को टीम में शामिल करने की जानकारी दी। अफगानिस्तान के इस 20 वर्षीय बल्लेबाज को इंग्लैंड के जेसन रॉय की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है। रॉय ने नीलामी के बाद निजी कारणों और बायो बबल की दिक्कतों का हवाला देकर खुद को लीग से अलग कर लिया था।

गुरबाज अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनने वाले अफगानिस्तान के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले राशिद खान और नूर अहमद को फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ चुकी है।गौरतलब है कि अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने आईपीएल नीलामी में अपना नाम दिया था और 50 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी थी, लेकिन तब उन्हें वहां कोई खरीदार नहीं मिला था।

रहमानुल्लाह को सीमित ओवर क्रिकेट का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 9 वनडे मैचों में 53 की औसत से 428 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3 अर्धशतक और 137 के स्ट्राइक रेट से 534 रन बनाए हैं।

गुरबाज बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं और उन्हें कई फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव भी है, ऐसे में उनके आने से गुजरात की दो समस्या का समाधान हो गया है। टीम को सलामी बल्लेबाज के साथ-साथ एक विकेटकीपर का विकल्प भी मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top