Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

गुजरात ATS और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में पकड़ी 375 करोड़ रुपये की 75 किलो हेरोइन

[ad_1]

चंडीगढ़। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से पंजाब में हेरोइन की तस्करी की खुफिया सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस की टीमों ने एटीएस गुजरात और केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा ऑपरेशन में गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर से 75 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत करीब 375 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह जानकारी मंगलवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। उन्होंने बताया कि एक बड़ी प्लास्टिक पाइप के जरिये हेरोइन को एक गत्ते की पाइप में छिपाया गया था, जिसे बिना सिले कपड़ों के कंटेनर में रखा गया था। कंटेनर यूएई के जेबल अली बंदरगाह से लोड किया गया था। इसे मलेर कोटला के एक आयातक ने मंगवाया था। डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि कंटेनर पंजाब से संबंधित होने से लगता है कि यह खेप पंजाब के रास्ते किसी अन्य जगह पहुंचाई जानी थी। इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) एसएएस नगर ने तुरंत पुलिस टीमों को गुजरात भेजकर मुंद्रा बंदरगाह पर तैनात किया। केंद्रीय एजेंसी और एटीएस गुजरात के साथ तालमेल के जरिये कस्टम की मदद से मुंद्रा बंदरगाह पर तलाशी ली गई। उन्होंने आगे बताया कि उपयुक्त प्रक्रिया और दस्तावेज की कार्यवाही के बाद कंटेनर को खोला गया, जिसमें 75 किलो हेरोइन की बरामदगी हुई। पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने और एनडीपीएस एक्ट के दिशा-निर्देशों के पालन के लिए कस्टम अधिकारियों और मजिस्ट्रेट को बुलाया गया।

मलेर कोटला व लुधियाना के कुछ लोग तलब
डीजीपी ने बताया कि कंटेनर से मिली हेरोइन की खेप के मामले में मलेर कोटला और लुधियाना के कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित जिला पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशे की यह खेप पंजाब में किसे दी जानी थी और क्या इससे पहले भी समुद्री मार्ग से ऐसी खेप भारत लाकर पंजाब तक पहुंचाई जाती रही हैं? इस बीच एटीएस गुजरात ने पुलिस स्टेशन एटीएस अहमदाबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8सी, 21सी, 23सी और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top