Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

पंजाब में फिर से हुआ मानसून सक्रिय, मौसम विभाग ने कल छह जिलों में जारी किया भारी बारिश का यलो अलर्ट

[ad_1]

चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार से फिर मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए चेतावनी जारी की है। 14 जुलाई को भी सूबे के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि जुलाई में अब तक 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें माझा के दो जिले पठानकोट और गुरदासपुर शामिल हैं। दोआबा में होशियारपुर, नवांशहर और माझा में रोपड़, मोहाली में तेज बारिश की विभाग ने संभावनाएं जताई हैं। 14 जुलाई को माझा के पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर, दोआबा में होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं पूर्वी मालवा के बरनाला को छोड़कर अन्य सात जिलों में भारी बारिश की मौसम विभाग ने आशंका जताई है। हालांकि जुलाई में अब तक 12 जिले ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई है। अन्य 11 जिलों में मानसून के बादल पूरी तरह मेहरबान रहे हैं।

इन जिलों में कम हुई बारिश
जुलाई में अब तक 12 जिले ऐसे चिह्नित हुए हैं, जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें अमृतसर (69 प्रतिशत), फरीदकोट (80 प्रतिशत), फाजिल्का (49 प्रतिशत), फिरोजपुर (51 प्रतिशत), गुरदासपुर (56 प्रतिशत), होशियारपुर (62 प्रतिशत), जालंधर (20 प्रतिशत), मोगा (64 प्रतिशत), मुक्तसर (42 प्रतिशत), पठानकोट (8 प्रतिशत), एसबीएस नगर (56 प्रतिशत) और तरनतारन (89 प्रतिशत) शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top