Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

चमोली के हेलंग में चारापत्ती विवाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

[ad_1]

देहरादून।  चमोली के हेलंग में चारापत्ती विवाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रदेश सरकार को कठघरे में किया। प्रियंका ने सोमवार को सोशल मीडिया पेज पर महिलाओं से घास छीनते सुरक्षा कर्मियों को वीडिया भी शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा कि, पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है।

स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है। आगे उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से जंगल-जमीन का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से वंचित कर रही है।

प्रियंका के बयान के बाद स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर हमले किए। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच जगजाहिर है। जिस मातृशक्ति के संघर्ष की बदौलत उत्तराखंड बना है, उसे घास लेने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश में घसियारी योजना लाने वाली भाजपा सरकार को मातृशक्ति के इस अपमान पर शर्म आनी चाहिए।

प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश सरकार केा आम आदमी की कोई परवाह नहीं है। विषम परिस्थितियों में अपने मवेशियों के लिए घास काटकर ला रही महिलाओं से सुरक्षा बल घास छीन रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ कानूनी कानून कार्रवाई की जा रही हैं। कांग्रेस और विपक्ष ने जब इसका विरोध किया तो जाकर सरकार ने इस मामले की कमिश्नर को जांच सौंपी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top