Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

विपक्ष को अच्छे कार्यो में भी दिखाई देती है नकारात्मकता-रेखा आर्या

देहरादून। आज यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी बहनो/विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र पर अपनी बात रखी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग द्वारा जारी पत्र को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की विभाग द्वारा जारी पत्र में कहीं पर भी यह नही कहा गया है कि अगर कोई भी शिवालयों में जलाभिषेक नही करेगा तो सम्बंधित व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह सभी लोगों की स्वेच्छा पर निर्भर करता है कि वह अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक करें अथवा ना करें।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भ्रांति फैलाना है, मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि विपक्ष का काम अच्छाई में भी बुराई ढूंढने का है। उनके द्वारा लिया गया यह संकल्प पवित्र है जिसमें कहीं ना कहीं लैंगिक असमानता को समानता की ओर लाने पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनकी यह कोशिश है कि जब उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा हो तब देवभूमि में लिंगानुपात हजार बालको पर हजार बालिकाओ का हो।

अपनी 25 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से समाज के सभी लोगों को इस पुनीत कार्य मे भागीदारी बनने के लिए आमंत्रित किया जाता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कांवड़ यात्रा के जरिये उनकी कोशिश है कि समाज मे बेटियो के प्रति फैली दुर्भावना को खत्म किया जाए और उत्तराखंड जिसे की हम देवभूमि कहते हैं वहां पर बेटियों को देवी के समान अधिकार मिले और वह भी समाज मे लड़कों के बराबर खड़ी हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top