Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

चारधाम यात्रा के पहले दिन ही 2 लाख से अधिक पंजीकरण

देहरादून।चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। इसके अलावा इस बार चारधाम के साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए भी पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। केदारनाथ के लिए 18 अप्रैल से हेली सेवा की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

इस वर्ष 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद 12 मई को बदरीनाथ धाम और 25 मई को हेमकुंड साहिब के भी कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। सभी धामों के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा के लिए सोमवार से आनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से जारी पंजीकरण बुलेटिन के अनुसार, शाम चार बजे तक कुल 2,01,851 पंजीकरण हो गए थे।

सबसे अधिक 69,543 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए किए गए हैं। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए 58,685, यमुनोत्री के लिए 35,356, गंगोत्री के लिए 36,111 और हेमकुंड साहिब के लिए 2,156 लोग ने पंजीकरण कराया है। इस दौरान आदि कैलास और ओम पर्वत के लिए भी 450 भक्तों ने बुकिंग कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top