Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

चारधाम यात्रियों के लिए जरूरी खबर,ऐसे कराएं पंजीकरण

ऋषिकेश।यदि आप चारधाम यात्रा पर आने की योजना बना रहे हैं तो पंजीकरण अवश्य कराएं। इसके लिए आप घर बैठे पंजीकरण करवा सकते हैं। किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाते हैं तो भी हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए केंद्रों पर उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त घोषित हो गए हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त यमुना जयंती रविवार को घोषित है। संभावना जताई जा रही है कि चारधाम यात्रा के लिए 15 या 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं, ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी पंजीकरण के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप प्रशासन का कहना है कि पंजीकरण शुरू करने की तिथि अभी घोषित नहीं है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंजीकरण हरिद्वार केंद्र में भी होंगे। इसके लिए यात्रियों के पास आईडी होनी जरूरी है।

ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

ऑनलाइन पंजीकरण उत्तराखंड पर्यटन विभाग के मोबाइल एप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड पर किया जा सकता है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट Registrationandtouristcare.uk.gov.in पर भी किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के पास कोई एक मान्य पहचान पत्र होना आवश्यक है।

टोल फ्री नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं जानकारी

ऑनलाइन पंजीकरण या फिर चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पर्यटन विभाग के टोल फ्री नंबर 1364 पर फोन कर सकते हैं। दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्री 0135 लगाने के बाद 1364 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top