Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में “जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति‘‘ की बैठक आयोजित की गई

टिहरी।जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष, नई टिहरी में आयोजित बैठक में पत्रकार उत्पीड़न से संबंधित मामलों के निस्तारण, शासन/प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित- प्रसारित करने एवं प्रशासन एवं प्रेस के संबंधों को अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को जनपद में संचालित पोर्टल संचालकों के नाम, पता, दूरभाष नम्बर सहित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी समाचार में अधिकारी का वर्जन उससे पूछकर ही डाले जायें, ताकि समाचार का महत्व बना रहे और एक अच्छा संदेश समाज के बीच जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी/वीआईपी भ्रमण कार्यक्रमों/बैठकों के दौरान बाइट हेतु पहले ही समय ले लिया जाय, ताकि सुरक्षा के दृष्टिगत अव्यवस्था न हो और कार्यक्रमों/बैठकों की गरीमा भी बनी रहे। प्रेस लिखे वाहनों के संबंध में पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रेस समाज का आईना होता है, प्रेस के माध्यम से समाज को एक दिशा मिलती है। जनपद के विकास हेतु सभी कार्य व्यवस्थित रूप से हो सके और मीडिया की स्वतंत्रता भी बरकरार रहे तथा समाज को सही दिशा मिलती रहे, यही प्रयास रहना चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, सीओ टिहरी एस.पी. बलूनी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी भजनी भण्डारी, संपादक साप्ताहिक सुरकण्डा समाचार शशि भूषण भट्ट, संवाददाता दूरदर्शन/आकाशवाणी जय प्रकाश कुकरेती, स्वतंत्र पत्रकार सूर्य प्रकाश टोडरिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top