Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

जी-20 के समय घरों में बंद रहेंगे लोग

ऐसा लग रहा है कि सितंबर में जी-20 की बैठक के समय आधी से ज्यादा दिल्ली घरों में बंद रहेगी। कर्फ्यू जैसे हालात हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली का कुछ हिस्सा लगभग पूरी तरह से बंद हो सकता है। लोगों की आवाजाही को बहुत हद तक सीमित कर दिया जाएगा। बेहद जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी और उन सेवाओं से जुड़े लोगों को भी पास जारी किए जाएंगे। यानी जिन लोगों के लिए पास जारी होगा उनके अलावा दूसरे लोगों का कुछ निश्चित इलाकों में जाना वर्जित होगा। गौरतलब है कि प्रगति मैदान में जी-20 का सम्मेलन नौ और दस सितंबर को होना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित दुनिया के 20 सबसे अमीर देशों के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नई दिल्ली आ रहे हैं। इन 20 के अलावा भी कुछ देशों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन प्रगति मैदान के नए बने कन्वेंशन सेंटर में होगा। सारे आमंत्रित अतिथि इसके आसपास का पांच सितारा होटलों में रूकेंगे। लुटियंस की दिल्ली में स्थित इम्पीरियल होटल, मैरिडियन, ललित, सांग्रीला के अलावा आईटीसी मौर्य में भी मेहमान रूकेंगे। बताया जा रहा है कि आठ सितंबर से मध्य दिल्ली का पूरा इलाका और दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में आवाजाही सीमित कर दी जाएगी। इन इलाकों में बाजार या तो पूरी तरह से बंद रहेंगे या दुकानदारों के लिए पास जारी होंगे। कनॉट प्लेस, बंगाली मार्केट, खान मार्केट आदि के दुकानदारों के लिए पास जारी होंगे। इन इलाकों में सुरक्षा की बेहद कड़ी व्यवस्था की जाएगी। स्कूल, कॉलेज आदि भी बंद करने की बात हो रही है। पहले तो सडक़ों पर से आवारा कुत्तों तक को हटाने की बात थी लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top