Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

टिहरी डीएम की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की बैठक आयोजित हुई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की बैठक आयोजित की गई।जिसमें जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के प्रस्तावित/स्वीकृत कार्याें, बजट आदि को लेकर क्रमवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम को तहसील स्तर पर अवैध खनन को लेकर गठित समिति की 15 अगस्त से पहले बैठक कराने तथा कार्यवृत्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही अवैध खनन को रोकने के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाने, छापेमारी, राजस्व वसूली आदि कार्यवाही करने को कहा गया। मुख्य पुलों पर खनन न हो, इस हेतु पुलों को चिन्ह्ति करने, जिन कार्यों का तृतीय पक्ष निरीक्षण किया जाना है उनका तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा जिन कार्याें की तृतीय पक्ष निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध हो चुकी है, उन्हें द्वितीय किश्त की धनराशि जारी करने के निर्देश दिये गये।

जल संस्थान को निर्देश दिये गये कि जहां पर हैण्डपम्प लगाये जा रहे हैं, वहां पर शोक पिट भी बनायें। पर्यटन अधिकारी को वन विभाग के साथ समन्वय कर घुत्तू गंगी पर्यटन सर्किट हेतु प्लान बनाने को कहा गया।

बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, खनन अधिकारी अमित गौरव, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, एसडीएम टिहरी लक्ष्मीराज चौहान, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूड़ी, डीपीओ शौहेब हुसैन, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, ईई आरईएस मीनल गुलाटी, ईई जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज, उरेडा अधिकारी एम.एम. डिमरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top