Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

दिल्ली की श्रद्धा की तरह झारखंड के सिमडेगा जिले में भी युवक ने 25 बार अपनी मंगेतर के सीने में चाकू घोंप उतारा मौत के घाट

झारखंड। दिल्ली में लिव-इन में रह रही श्रद्धा के नृशंस कत्ल की खबरों की स्याही अभी सूखी भी नहीं है कि झारखंड के सिमडेगा जिले से मिलती-जुलती वारदात सामने आई है। सोमवार को एक युवक ने अपनी मंगेतर के सीने में 25 बार चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पांच माह पहले ही दोनों ने शादी का फैसला किया था, लेकिन सारे सपने पल भर में बिखर गए।

मृतका जेनेविभा सदर अस्पताल सिमडेगा में जीएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वह पिछले डेढ़ महीने से सरुडा में रहने वाली रिश्तेदार तीजन एक्का के घर में रह रही थी। पुलिस के अनुसार पांच माह पहले ही उसकी सगाई अरविंद कुजूर के साथ हुई थी। वह जेनेविभा से मिलने अक्सर सरुडा आता था। सोमवार को भी वह शाम करीब 4 बजे जेनेविभा से मिलने एक्का के घर पहुंचा था।

अरविंद ने एक्का के घर पहुंचते ही जेनेविभा पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके सीने में अरविंद ने एक के बाद 25 बार वार किए और वहां से फरार हो गया। जेनेविभा के चिल्लाने की आवाज सुनकर तीजन एक्का पहुंचीं और उसे बीच बचाव का प्रयास किया, इस दौरान तीजन के भी हाथ में चोटें आ गईं। गंभीर हालत में जेनेविभा को बसिया के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा।

जेनेविभा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पहले भी आरोपी अरविंद मंगेतर के साथ विवाद और पिटाई करता रहता था। जेनेविभाग के माता पिता की उसके बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। उसका पालन पोषण बड़े पिता ने किया था। उसकी नृशंस हत्या से परिवार सदमे में है।

यह मामला दिल्ली में हुई श्रद्धा की जघन्य हत्या से इसलिए मिलता-जुलता है कि चंद माहों में दो युवाओं के बीच करार, तकरार  और हत्या की नौबत आ गई। श्रद्धा की जघन्य हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। बहरहाल, जेनेविभा की हत्या क्यों की गई इसकी तहकीकात में पुलिस जुटी है। जांच के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top