Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

देश में फिर से कोविड का अलर्ट जारी होने के बाद नैनीताल में होटलों की एडवांस बुकिंग में आयी कमी 

नैनीताल। क्रिसमस व नववर्ष को लेकर पर्यटन व्यवसाई व स्थानीय प्रशासन मुस्तैद है। रूसी बाईपास व नारायण नगर से ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित की जाएगी। इधर चीन समेत दुनियां के तमाम देशों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों से नगर के पर्यटन पर भी शंकाएं होने लगी हैं।नववर्ष के आयोजन को लेकर नगर के होटलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही क्रिसमस पर इन हाउस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष पैकेज में अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित जाएंगे।फिलहाल क्रिसमस पर सैलानियों की आमद में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इधर देश में कोविड को लेकर सरकारी सिस्टम के अलर्ट जारी करने के बाद नैनीताल में होटलों की एडवांस बुकिंग में एकाएक कमी आ गई है।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन क्रिसमस व नव वर्ष पर नगर को विद्युत लड़ियों से सजा रहा है। मालरोड पर म्यूजिक का खास इंतजाम करने जा रहा है। क्रिसमस से नगर विद्युत लड़ियों से जगमगाने लगेगासाथ ही लाउडस्पीकर के जरिए संगीत के सुरों से नगर का वातावरण संगीतमय हो जाएगा। इस दौरान लाउडस्पीकर के जरिए सैलानियों समेत स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा। नगर में सैलानियों की आने वाली भीड़ को लेकर होटलों ने मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग शुरू कर दिया है। साथ ही एहतियात के तौर पर शारीरिक दूरी का पालन भी शुरू कर दिया है। कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। होटल व रेस्टोरेंट ने हमेशा ही कोविड गाइडलाइन का अनुपालन किया है।नैनीताल जिले में कोविड-19 के नए वैरियंट के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस व ग्राम विकास विभाग अधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली।

डीएम ने सीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों में लगे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, ऑक्सीजन सिलिंडर व ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर को चेक करने, जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने, ग्राम स्तर पर कोविड 19 की निगरानी हेतु शिक्षकों, ग्रामविकास अधिकारी व पटवारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही समस्त एसडीएम व सीओ को कोविड की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी व अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top