Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

दो दिन से था लापता एसबीआई के बैंक मैनेजर का शव गंगा नदी से हुआ बरामद

[ad_1]

ऋषिकेश। पौड़ी तहसील स्थित एसबीआई शाखा के मैनेजर का शव ब्यासी के पास कार समेत गंगा में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भिजवा दिया है। बैंक मैनेजर रविवार को देहरादून स्थित घर से पौड़ी ड्यूटी के लिए निकले थे। उनकी अंतिम लोकेशन ब्यासी क्षेत्र में मिली थी। मंगलवार की सुबह तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी के पास गंगा में एक कार गिरी हुई नजर आई। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ब्यासी की टीम ने कार को गंगा से निकालने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान एसडीआरएफ को कार में एक युवक का शव भी फंसा हुआ नजर आया।

लेकिन गंगा का जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम को मौके पर भेजा गया। देर शाम काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कार समेत शव को गंगा से बाहर निकाला। शव की पहचान देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोलागढ़, प्रेमपुर निवासी अमित विजेत्रा (36) पुत्र जबर सिंह के रूप में हुई।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतक अमित विजेत्रा पौड़ी तहसील के सैंजी गांव स्थित एसबीआई के मैनेजर थे। वह रविवार को देहरादून से अपनी कार से ड्यूटी के लिए पौड़ी निकले थे। लेकिन सोमवार तक भी वह पौड़ी नहीं पहुंचे। इसके बाद अमित के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

सार्विलांस टीम से मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम लोकेशन ब्यासी क्षेत्र में पाई गई थी। मंगलवार को कार समेत शव को ब्यासी से एक किलोमीटर पहले गंगा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों से मृतक की पहचान कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top