Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड- रेखा आर्या

ध्यान दें: सिर्फ दो-तीन रात नींद न पूरी होने का भी हो सकता है गंभीर असर

दिल्ली।स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है, उन्हें अगले दिन थकान, सुस्ती, काम में मन न लगने जैसी कई तरह की दिक्कतें महसूस होती रह सकती हैं। इसी तरह अगर नींद पूरी न होने की समस्या दो-तीन दिन तक जारी रहती है तो इसके और भी कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर दो-तीन दिनों तक आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो इसका शरीर पर किस प्रकार से असर होता है?

नींद पूरी न होने के कारण अल्पकालिक दिक्कतें

यदि दो-तीन दिनों तक आपकी नींद बाधित रहती है तो इसके कुछ अल्पकालिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसमें आप सतर्कता का अभाव महसूस करते हैं, इसके अलावा रात की नींद पूरी न होने से दिन में नींद आने और थकान बनी रहने की समस्या भी हो सकती है। नींद की कमी आपके सोचने, याद रखने और सूचनाओं को संसाधित करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है। इसके कारण आपको चिंता-तनाव जैसी समस्याएं महसूस होती रह सकती हैं।

नींद पूरी न होने के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव

यदि आप पर्याप्त नींद के बिना काम करना जारी रखते हैं, तो आपको दीर्घकालिक और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हो सकती हैं। नींद की कमी के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दिल का दौरा, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है। अन्य संभावित समस्याओं में मोटापा, अवसाद, प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्या और सेक्स ड्राइव में कमी महसूस होते रहना भी शामिल है।

नींद पूरी न होने से क्या होता है?

अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की अक्सर रात के समय नींद नहीं पूरी हो पाती है उनमें कई प्रकार की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। पर्याप्त नींद न लेने से आपकी सेक्स ड्राइव कम हो सकती है, प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने, सोचने की समस्या और वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। यदि आपके साथ नींद की दिक्कत लंबे समय से बनी हुई है तो इसके कारण आपमें कुछ प्रकार के कैंसर, मधुमेह और दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।

यदि आप खुद को इस नो-स्लीप कैटेगरी का हिस्सा पाते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन (AASM) के अनुसार, लगभग 3 में से 1 अमेरिकी वयस्क को पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top