Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

बॉक्स ऑफिस से लाल सिंह चड्ढा का पत्ता हुआ साफ

मुंबई।आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बायकॉट के बीच रिलीज हुई। लेकिन अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी रहे थे। इसके बाद भी महज चंद दिनों में ही आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म की कमाई लगातार खराब हो रही है। हैरानी की बात यह है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ का कलेक्शन अब करोड़ में न होकर महज कुछ लाख रुपयों में सिमट कर रह गया। वहीं, अब ‘लाल सिंह चड्ढा’ की मंगलवार की कमाई भी सामने आ गई है, जिसमें कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। इस कलेक्शन से साफ है कि दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया है।

बायकॉट के बाद खराब ओपनिंग

‘लाल सिंह चड्ढा’ हिंदी भाषा के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। चार साल बाद लौटे आमिर खान को यकीन था कि यह फिल्म धमाल मचा देगी। लेकिन बायकॉट ने अभिनेता की उम्मीदों पर कई प्रतिशत पानी फेरने का काम किया है। दावा था कि फिल्म शानदार ओपनिंग करेगी। अनुमान लगाया गया था कि फिल्म पहले दिन लगभग 15 से 17 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन महज 11.7 करोड़ की कमाई की थी और 11वें दिन आते-आते इस फिल्म की कमाई सिर्फ 1 करोड़ में सिमट कर रह गई। हालांकि, इस फिल्म की कहानी को भी दर्शकों ने बोरिंग बताया है, जो फिल्म फ्लॉप होने का बड़ा कारण है।

इतनी हुई 13वें दिन कमाई

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह फेल साबित हुई है, जिसका सीधा असर फिल्म की खराब कमाई पर दिखा है। इस फिल्म ने अपनी खराब कमाई का प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार यानी 12वें दिन महज 73 लाख रुपये ही जुटाए थे। लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई इससे भी ज्यादा बुरी रही। मंगलवार यानी 13वें दिन इस फिल्म ने लगभग 65 लाख रुपये ही कमाए हैं, जिसके बाद अब ‘लाल सिंह चड्ढा’ का टोटल कलेक्शन 57.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top