Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेगी मिर्जापुर की सानिया मिर्जा, अवनी चतुर्वेदी को माना अपना आदर्श

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की बेटी सानिया मिर्जा ने एनडीए की परीक्षा में 148वां रैंक प्राप्त किया हैं। सानिया देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली हैं। सानिया वायु सेना में भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही है। इससे उनके परिजनों व गांव में खुशी की लहर पाई जा रही है।

सानिया ने मिर्जापुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की है और यूपी 12वीं बोर्ड में डिस्ट्रिक्ट टॉपर रही हैं। 10 अप्रैल को, वह एनडीए परीक्षा 2022 के लिए बैठी थीं। एग्जाम क्लियर करने के बाद वह अपने इंटरव्यू की तैयारी के लिए अकादमी में शामिल हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया 27 दिसंबर, 2022 को पुणे में एनडीए खडकवासला में शामिल होंगी। पेशे से टीवी मकैनिक सानिया के पिता शाहिद अली ने कहा कि सानिया मिर्जा देश की पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानती है। वह शुरू से ही उनके जैसा बनना चाहती थी सानिया देश की दूसरी ऐसी लडक़ी हैं, जिसे फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है।

वहीं सानिया की मां तबस्सुम मिर्जा ने कहा कि हमारी बेटी ने हमें और पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। उसने फाइटर पायलट बनने का सपना पूरा कर अपने गांव की हर लड़कियों को प्रेरित किया है।गौरतलब है कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2022 की परीक्षा में पुरुष और महिला के लिए कुल मिलाकर कुल 400 सीटें थीं, जिसमें 19 सीटें महिलाओं के लिए थीं। वहीं इनमें से दो सीटें लड़ाकू पायलटों के लिए आरक्षित थीं। इन्हीं दो सीटों में से एक सानिया मिर्जा ने हासिल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top