Headline
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट होगी अनिवार्य- धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। इसे निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की यूनिट स्थापित की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा महानिदेशालय में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की पहली समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी।

स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के सचिव आरएम काला ने बताया कि प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2021-22 में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए 46 स्काउट-गाइड एवं 3 रोवर का चयन किया गया। बैठक में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्टेट चीफ कमिश्नर सीमा जौनसारी, रघुनाथ लाल आर्य, स्टेट कमिश्नर गाइड वंदना गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top