Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

प्रदेश में स्पेशल ड्राइव चलाकर हर घर जाकर मतदान की दिलाएं शपथ

प्रदेश में स्पेशल ड्राइव चलाकर हर घर जाकर मतदान की दिलाएं शपथ

-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय में बैठक लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की

-जिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस करने के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश

देहरादून।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए टारगेटेड एप्रोच के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं। बूथ स्तरीय जागरूकता समूहों को सक्रियता से काम करना होगा। बूथ वार रणनीति बनाई जाए। पिछले चुनावों में जिन बूथों में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस किया जाए। इन बूथों पर कम मतदान के कारणों का विश्लेषण करते हुए, योजना बनाई जाए।

डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाते हुए हर घर जाकर मतदान की शपथ दिलाई जानी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान शपथ के साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का दैनिक कैलेंडर बनाकर उसके अनुरूप कार्यक्रम चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि वोटर जागरूकता के लिए मीडिया के हर प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय मतदान दिवस की थीम ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फॉर श्योर’ थी। इसका संदेश हर मतदाता तक पहुंचना चाहिए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top