Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

भाजपा महानगर कार्यालय से कार्यकर्ताओं द्वारा *विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस* के रूप में मौन जुलूस निकाला गया

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा *विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस* के रूप में मौन जुलूस निकाला गया। जिसका नेतृत्व महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मौन जुलूस प्रारंभ करने से पहले राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा आदरणीय नरेश बंसल जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी ना भूलने वाला दिन है आज ही के दिन मजहबी और जिहादी मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया जिसके परिणाम स्वरूप असंख्य देशवासियों ने कई यातनाएं झेली और अपनी जान को भी गवाना पड़ा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं इस क्रूर विभत्स यातनाओं के साक्षी सभी व्यक्तियों के प्रति मैं अपनी अंतर आत्मा से संवेदना व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर टिहरी लोकसभा की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह जी महापौर सुनील उनियाल गामा राजपुर विधायक खजानदास ने भी उस समय के लोगों के संघर्ष और बलिदान के प्रति संवेदना व्यक्त की।तत्पश्चात मौन जुलूस का प्रारंभ किया गया। मौन जुलूस समाप्ति पर कार्यक्रम के संयोजक महानगर मंत्री संकेत नौटियाल ने सभी अतिथियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल महानगर उपाध्यक्ष संतोष सेमवाल संध्या थापा रतन सिंह चौहान सुनील शर्मा राजेश कंबोज संदीप मुखर्जी विमल उनियाल गोविंद मोहन देवेंद्र मोंटी मोहित शर्मा विनोद शर्मा उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार आशीष शर्मा विपिन खंडूरी रंजीत सेमवाल शाकुल उनियाल सूरज अर्चना बागड़ी देवेंद्र बिष्ट प्रदीप दुग्गल विशाल कुमार यासमीन आलम बलदेव नेगी राहुल लारा आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top